अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी रोकथाम दिवस पर भारत-नेपाल सीमा पर निकली जागरूकता रैली, दिया जनजागरण का संदेश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगरअंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी रोकथाम दिवस के अवसर पर गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र ककरहवा में मानव सेवा संस्थान गोरखपुर एवं राजकीय इंटर कॉलेज ककरहवा के संयुक्त तत्वावधान में भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगरअंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी रोकथाम दिवस के अवसर पर गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र ककरहवा में मानव सेवा संस्थान गोरखपुर एवं राजकीय इंटर कॉलेज ककरहवा के संयुक्त तत्वावधान में भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध के प्रति आमजन को जागरूक करना था।

रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर ककरहवा बाजार व सीमावर्ती मार्गों पर भ्रमण किया और “मानव तस्करी बंद करो, बच्चों का भविष्य सुरक्षित करो” जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया।

समापन अवसर पर एसएसबी 43वीं वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट नीलेश मासुले ने कहा कि मानव तस्करी एक गंभीर अंतरराष्ट्रीय अपराध है, जिसे आम नागरिकों की सतर्कता से ही रोका जा सकता है। वहीं, मानव सेवा संस्थान की कार्यकर्ता आलिया गुप्ता, अखिलेश कुमार और राम शंकर ने छात्र-छात्राओं को तस्करी के दुष्परिणामों व सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक-शिक्षिकाएं, राकेश चंद्र यादव, रामानुज चौहान, बीनू यादव, हीरालाल वर्मा व आरती गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.