सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के जाबजौवा निकट हॉलौर निवासी काजी आबिद अली को मानवता कल्याण विश्व प्रतिष्ठान में महाराष्ट्र प्रदेश के पर्यवेक्षक पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जाबजौवा निकट हॉलौर निवासी काजी आबिद अली को मानवता कल्याण विश्व प्रतिष्ठान में महाराष्ट्र प्रदेश के पर्यवेक्षक पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही उनके पैतृक गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल व्याप्त है।
काजी आबिद अली के पिता काजी अब्दुल हामिद वर्षों पूर्व परिवार के भरण-पोषण के लिए मुंबई चले गए थे, जहां उन्होंने ट्रक चालक के रूप में कड़ी मेहनत कर बेटे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाई। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद काजी आबिद अली मुंबई के कुर्ला में रहकर सामाजिक सेवा के साथ-साथ अध्यापन कार्य कर रहे हैं। उत्कृष्ट शिक्षण क्षमता के लिए वे पूर्व में ‘सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार’ से भी सम्मानित हो चुके हैं।
उनकी इस नई उपलब्धि पर काजी हाजी अयूब, काजी इरशाद अहमद, काजी शमशाद अहमद, काजी अकरम, सैय्यद हैदर रिजवी, शेख अब्दुल रहीम, प्रधान इनामुद्दीन, काजी अफसर अली, काजी नियाज अहमद, शौकत अली और पठान शकील सहित तमाम शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
मिर्जापुर में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।@Uppolice @mirzapurpolice pic.twitter.com/FYfOIS1Ios
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2026













