लखीमपुर खीरी

जनपद लखीमपुर खीरी के पॉलिटेक्निक सलेमपुर स्थित पंचवटी हॉस्पिटल पर ‘वॉइस ऑफ न्यूज 24’ की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। खबर का संज्ञान लेते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई दलबल के साथ खुद मौके पर पहुंचे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद लखीमपुर खीरी के पॉलिटेक्निक सलेमपुर स्थित पंचवटी हॉस्पिटल पर ‘वॉइस ऑफ न्यूज 24’ की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। खबर का संज्ञान लेते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई दलबल के साथ खुद मौके पर पहुंचे।
हालांकि, विभागीय कार्रवाई की भनक लगते ही पंचवटी अस्पताल संचालक के होश उड़ गए और वह कार्रवाई के डर से आनन-फानन में अस्पताल के आगे व पीछे दोनों दरवाजों पर ताला जड़कर मौके से रफूचक्कर हो गया।
जांच टीम जब अस्पताल पहुंची तो वहां दोनों तरफ ताले लटके मिले और अस्पताल पूरी तरह बंद पाया गया। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध व मानकविहीन अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
मिर्जापुर में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।@Uppolice @mirzapurpolice pic.twitter.com/FYfOIS1Ios
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2026













