CCTV कैमरा लगाने के विवाद में एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज, मारपीट व धमकी का आरोप

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर में सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर हुए विवाद के मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर में सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर हुए विवाद के मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित ने आधा दर्जन लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

गांव मुमरेजपुर निवासी सोमपाल सिंह चौहान द्वारा एसएसपी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, गत 19 जुलाई की सुबह गांव के ही ऋषिपाल, अशोक, पंकज, अभिषेक, विशाल और विमल लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया।

पीड़ित का आरोप है कि अगले दिन 20 जुलाई को उक्त आरोपी उनके मकान के सामने स्थित चामुंडा मंदिर पर सीसीटीवी कैमरा लगा रहे थे, जिसका रुख उनके घर की तरफ था। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने पुनः विवाद और गाली-गलौज की। स्थानीय पुलिस द्वारा उचित सुनवाई न होने पर पीड़ित ने एसएसपी की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई।

एसएसपी के कड़े रुख के बाद आरोपियों के खिलाफ विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.