बुलंदशहर:बिजनौर बैराज से छोड़े गए पानी से अनूपशहर में गंगा का जलस्तर बेकाबू, ‘लो फ्लड’ की श्रेणी में पहुंची नदी; प्रशासन अलर्ट

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहरमें पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के बीच बिजनौर बैराज से गंगा नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहरमें पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के बीच बिजनौर बैराज से गंगा नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते अनूपशहर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। बीते 12 घंटों के भीतर गंगा के जलस्तर में लगभग एक फीट तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद नदी अब ‘लो फ्लड’ की श्रेणी में आ चुकी है।

घाटों पर तेजी से फैल रहा पानी, तटीय इलाकों में हलचल

जलस्तर में अचानक हुई इस वृद्धि के बाद अनूपशहर के प्रमुख स्नान घाटों और निचले इलाकों में पानी तेजी से फैलने लगा है। घाटों की सीढ़ियां और किनारे पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। जलस्तर के बेकाबू होने से तटीय क्षेत्रों और आसपास के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

प्रशासन अलर्ट मोड पर, अलर्ट जारी

गंगा के रौद्र रूप और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रशासनिक अधिकारियों और बाढ़ नियंत्रण टीम द्वारा घाटों व संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

नाविकों और श्रद्धालुओं को हिदायत: गंगा के गहरे पानी में न जाने, नौका संचालन में सावधानी बरतने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित दूरी से स्नान करने की सख्त हिदायत दी गई है। निचले इलाकों में बसे ग्रामीणों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों की ओर ध्यान देने को कहा गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.