महराजगंज: नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर नेपाल ले जा रहा युवक गिरफ्तार, बॉर्डर पर SSB जवानों की सतर्कता से टली अनहोनी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ 16 वर्षीया नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर नेपाल ले जाने की कोशिश कर रहे एक आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ 16 वर्षीया नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर नेपाल ले जाने की कोशिश कर रहे एक आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ठूठीबारी भारत-नेपाल सीमा (Border) पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों की मुस्तैदी और सतर्कता से समय रहते दोनों को रोक लिया गया, जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरियाँ मानिक राय निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीया पुत्री दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज की छात्रा है। 28 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे वह रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी।

आरोप है कि रास्ते में खोस्टा (थाना चौक) निवासी मनोवर अली (पुत्र स्माइल अली) ने छात्रा को अपने झांसे में ले लिया और उसे लेकर चुपके से नेपाल की ओर जाने लगा।

इसी दौरान ठूठीबारी सीमा पर गश्त कर रहे एसएसबी (SSB) जवानों को युवक और किशोरी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जवानों ने जब दोनों को रोककर पूछताछ की, तो सच्चाई सामने आ गई। एसएसबी जवानों ने बिना देरी किए छात्रा के परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और अपनी बेटी को सकुशल घर ले आए।

पीड़ित पिता की लिखित तहरीर के आधार पर चौक थाना पुलिस ने तत्काल संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अपराध संख्या 126/2026 दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मनोवर अली को हिरासत में लेकर विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा पूरे प्रकरण की गहनता से जांच जारी है।

एसएसबी की सजगता बनी सुरक्षा कवच

सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की तत्परता और त्वरित निर्णय की स्थानीय निवासियों और परिजनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा अपराध टल गया, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.