महराजगंज
महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आपको बताते चले की पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा के दिशा-निर्देशन में थाना फरेन्दा पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरिश्चन्द्र यादव 40 वर्ष, पुत्र तमेश्वर यादव, निवासी ग्राम करमहां टोला बड़की मैनहियां थाना बृजमनगंज, महराजगंज के रूप में हुई है।
अभियुक्त थाना फरेन्दा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 198/2026 धारा 87/64(1) BNS के तहत वांछित चल रहा था। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक गोविंदर यादव और कांस्टेबल दीपक यादव की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
सोनौली में खलिहान की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 डिसमिल जमीन कराई कब्जामुक्तhttps://t.co/bXvanrjiBo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026












