गुरु पूर्णिमा पर कर्णवास दंडी आश्रम में उमड़ा जनसैलाब, स्वामी रामस्वरूप जी महाराज का हुआ पूजन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कर्णवास डिबाई क्षेत्र स्थित गंगा तट कर्णवास के श्री नारायण दंडी आश्रम में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कर्णवास डिबाई क्षेत्र स्थित गंगा तट कर्णवास के श्री नारायण दंडी आश्रम में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। आपको बताते चले की इस अवसर पर आश्रम में सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और घंटा-घड़ियाल की मंगल ध्वनि के बीच भक्तों ने पूज्य गुरुदेव आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री रामस्वरूप जी महाराज अध्यक्ष, विश्व धर्म संसद का पूजन व चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

अपने आशीर्वचन में स्वामी रामस्वरूप जी महाराज ने कहा कि गुरु का श्रेष्ठ चरित्र, पवित्र आचरण और निष्काम भाव ही समाज को सही दिशा दिखाता है। गुरु शिष्य को संस्कार, सत्य और सदाचार का मार्ग दिखाकर उसके जीवन से अज्ञानता के अंधकार को दूर करते हैं।

इस पावन अवसर पर स्वामी जी ने सेवानिवृत्त एडीओ वेदप्रकाश शर्मा को आश्रम का मुख्य व्यवस्थापक नियुक्त किया। इसके पश्चात आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजीव लोधी, पूर्व विधायक प्रत्याशी हरीश लोधी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं भक्तजन उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.