बड़ौत: तहसील में प्रथम आगमन पर नवनियुक्त एसडीएम बालकृष्ण सिंह का भव्य स्वागत, अधिवक्ताओं ने दिया पूर्ण सहयोग का भरोसा

बड़ौत

बागपत जनपद के बड़ौत नगर स्थित तहसील परिसर के सभागार में बुधवार को सिविल बार एसोसिएशन के तत्वाधान में एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत नगर स्थित तहसील परिसर के सभागार में बुधवार को सिविल बार एसोसिएशन के तत्वाधान में एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बड़ौत तहसील में नवनियुक्त उपजिलाधिकारी (SDM) बालकृष्ण सिंह के प्रथम आगमन और कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जहाँ अधिवक्ताओं ने उनका फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

अधिवक्ताओं ने किया स्वागत, सहयोग का आश्वासन

समारोह का नेतृत्व सिविल बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष एडवोकेट धर्मवीर सिंह और महामंत्री एडवोकेट पुष्पेंद्र तोमर ने किया। संघ के पदाधिकारियों एवं उपस्थित अधिवक्ताओं ने नए एसडीएम का स्वागत करते हुए तहसील प्रशासन और न्याय प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

कंधे से कंधा मिलाकर करेंगे काम”: एसडीएम बालकृष्ण सिंह

स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त एसडीएम बालकृष्ण सिंह ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा:

“तहसील परिसर में सभी सम्मानित अधिवक्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया जाएगा। क्षेत्र की जनता और फरियादियों की समस्याओं का पारदर्शी व त्वरित समाधान हमारी पहली प्राथमिकता होगी। कार्यालय आने वाले हर सम्मानित नागरिक को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।”

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष ईश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष एड. हरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष हरवीर सिंह, मोहित चौहान, हेमंत कुमार, वीरेंद्र चौहान, शासकीय अधिवक्ता पवन कुमार, विनोद मान, सागर तोमर, भूप्रकाश और आनंदपाल तोमर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.