सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर आगामी त्योहारों श्रावण मास, चेहल्लुम और बरावफात को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना खेसरहा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर आगामी त्योहारों श्रावण मास, चेहल्लुम और बरावफात को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना खेसरहा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई।
बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, हिंदू व मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं, मौलवियों तथा ग्राम प्रधानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने शासन व उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया। थानाध्यक्ष ने आगामी पर्वों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित संभ्रांत लोगों ने पुलिस प्रशासन को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान थाने के समस्त पुलिसकर्मी व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
सोनौली में खलिहान की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 डिसमिल जमीन कराई कब्जामुक्तhttps://t.co/bXvanrjiBo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026












