सिद्धार्थनगर: इटवा-बढ़नी मार्ग पर भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर मकान में घुसा ट्रेलर, दो हिस्सों में बंटा, छात्र व 13 मवेशियों की मौत

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के ढेबरुआ थाना क्षेत्र स्थित रामनगर गांव में बुधवार सुबह इटवा-बढ़नी मार्ग पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के ढेबरुआ थाना क्षेत्र स्थित रामनगर गांव में बुधवार सुबह इटवा-बढ़नी मार्ग पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर एक तेज रफ्तार ट्रेलर सड़क किनारे बने रिहाइशी मकान में जा घुसा और पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भारी भरकम ट्रेलर दो हिस्सों में टूटकर बिखर गया। इस दर्दनाक हादसे में घर के भीतर मौजूद 11वीं के एक छात्र और 13 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग और 6 मवेशी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मृतक की पहचान रामनगर निवासी सूरज यादव (20) पुत्र राम प्रसाद यादव के रूप में हुई है। सूरज बरसाती इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था और अपने छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। सुबह तड़के जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी बेकाबू ट्रेलर घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। सूरज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

हादसा इतना भीषण था कि बाड़े में बंधे 13 पशुओं (4 गाय और 9 भैंसें) की ट्रेलर और मलबे के नीचे दबने से मौके पर ही जान चली गई, जबकि 6 अन्य भैंसें घायल हो गईं।

इसके अलावा हादसे में हरीराम (56) पुत्र अवध बिहारी तथा राम आसरे यादव (70) पुत्र भल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

हादसे की गूंज सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही ढेबरुआ थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों और क्रेन/बुलडोजर की मदद से कड़े मशक्कत के बाद मलबे व ट्रेलर के नीचे दबे शव, घायलों और मवेशियों को बाहर निकाला।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पशु चिकित्सा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने बताया कि मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल पशुओं का पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा इलाज कराया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस घटना से पूरे रामनगर गांव में मातम पसरा हुआ है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.