बागपत :रालोद पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन, संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान

बड़ौत

बागपत बड़ौत स्थित राष्ट्रीय लोकदल के पार्टी कार्यालय में बुधवार को पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन एवं विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बागपत बड़ौत स्थित राष्ट्रीय लोकदल के पार्टी कार्यालय में बुधवार को पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन एवं विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मेलन में पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, नए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय करने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

बूथ स्तर तक पहुंचेगा पंचायती राज प्रकोष्ठ रामपाल धामा

कार्यक्रम में पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल धामा ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में पंचायत प्रकोष्ठ का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी सर्व समाज के नेता हैं। वह किसानों, युवाओं और महिलाओं के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं तथा खेलों को भी बढ़ावा दे रहे हैं। हमारा लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना है।

चौधरी अजीत सिंह की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश चौधरी (खामपुर) ने कहा कि जल्द ही गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। यदि पंचायत स्तर पर संगठन सक्रिय रहेगा तो पार्टी की नीतियां आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी।

वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह राणा और राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर सिंह गठिना ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर (प्रमुख) ने सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप संगठन का विस्तार तेज गति से किया जा रहा है और सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

हस्तिनापुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए समर्पित रहने की बात कही।

जिलेभर के दिग्गज नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद
सम्मेलन में बागपत जनपद के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर सुखबीर सिंह गठिना, रामपाल धामा, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, डॉ. जगपाल तेवतिया, सुभाष गुर्जर, प्रज्ञा बालियान, राहुल धामा, सतीश चौधरी, राजू प्रधान (सिरसाली), संतरा देवी, सारिका देवी, कमल, जयवीर तोमर, मनोज तोमर, बबलू तोमर, कुलदीप उज्ज्वल, नरेश त्यागी और शैलेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.