महराजगंज क्रासर कटहरा गांव में लंबे समय से बनी थी समस्या, ग्रामीणों की शिकायत पर नायब तहसीलदार ने की बड़ी कार्रवाई

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरा खास में जलनिकासी को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद शुक्रवार को प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरा खास में जलनिकासी को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद शुक्रवार को प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। इस समस्या के कारण ग्रामीणों में लगातार असंतोष बना हुआ था और कई बार आपसी विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो रही थी।

मामले की शिकायत ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी सदर से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार देशदीपक त्रिपाठी शुक्रवार को राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित पक्षों से वार्ता की, राजस्व अभिलेखों का परीक्षण किया तथा स्थल का निरीक्षण कर जलनिकासी की बाधा को दूर कराने के निर्देश दिए। प्रशासन की मौजूदगी में जल निकासी का मार्ग सुनिश्चित कराया गया, जिससे लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन की इस त्वरित पहल का स्वागत करते हुए राहत जताई। उनका कहना था कि जलनिकासी बाधित होने से बरसात के दिनों में गांव के कई हिस्सों में जलभराव की आशंका बनी रहती थी। समय रहते समाधान होने से एक बड़ी समस्या टल गई है।

नायब तहसीलदार देशदीपक त्रिपाठी ने बताया कि जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता दी जा रही है और किसी भी समस्या को लेकर प्राप्त शिकायतों पर आगे भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह, हल्का लेखपाल सुनील यादव, राजेश वर्मा, सुरेंद्र यादव, संतोष राय, बृजेश गौतम, गोलू साँवरिया और सुभाष सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.