संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई तहसील के नरोरा थाना क्षेत्र की बेलोन चौकी अंतर्गत ग्राम रतनपुर में शुक्रवार दोपहर एक 42 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई तहसील के नरोरा थाना क्षेत्र की बेलोन चौकी अंतर्गत ग्राम रतनपुर में शुक्रवार दोपहर एक 42 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस दुखद घटना से मृतका के परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रतनपुर के पथवारी वाला मोहल्ला निवासी रानी 42 वर्ष, पत्नी स्वर्गीय रूप सिंह, का शव शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उनके मकान के पास स्थित एक टूटे हुए बरामदे में पड़ा मिला। रानी चार बच्चों की मां थीं। उनके परिवार में तीन पुत्रियां नंदिनी 19 वर्ष, सुहाना 17 वर्ष, तनु 16 वर्ष और एक पुत्र अमन कुमार 14 वर्ष शामिल हैं। मां के अचानक चले जाने से बच्चों के सिर से साया उठ गया है।

घटना की सूचना मिलते ही नरोरा थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार, बेलोन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सोनू शर्मा तथा कांस्टेबल पवन कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बुलंदशहर भेज दिया।

थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया कि महिला की मृत्यु का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की सभी संभावित पहलुओं से गहन जांच कर रही है। घटना के बाद जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बनाए रखने की अपील की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.