सिद्धार्थनगर: मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत आज महिला थाना पुलिस ने इटवा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत आज महिला थाना पुलिस ने इटवा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में महिला थाना प्रभारी भाग्यवती पांडे ने अपनी टीम के साथ माता प्रसाद पांडे कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

सेल्फ डिफेंस का जीवंत प्रदर्शन

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में अपना बचाव करने के लिए ‘सेल्फ डिफेंस’ (आत्मरक्षा) की तकनीकों का प्रदर्शन किया। छात्राओं को बताया गया कि मुसीबत के समय घबराने के बजाय किस तरह निडर होकर अपनी सुरक्षा करनी है।

हेल्पलाइन नंबर्स और नए कानूनों की जानकारी

प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडे ने छात्राओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे— 112 (पुलिस सेवा), 1090 (वूमेन पावर), 1930 (साइबर अपराध) और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही नए कानूनों, साइबर सुरक्षा और एंटी-रोमियो अभियान के तहत सुरक्षा मानकों पर भी चर्चा की गई।

इस मौके पर उपनिरीक्षक रामनारायण शुक्ला, महिला कांस्टेबल प्रगति राय और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास भरना और उन्हें एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.