सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना उसका बाजार पुलिस और जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना उसका बाजार पुलिस और जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
7 महीने से बदल रहा था ठिकाने
पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया अभियुक्त विजय कुमार पुत्र रामदेव, निवासी अमारी (थाना चिल्हिया), पिछले 7 महीनों से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। उसके खिलाफ थाना उसका बाजार में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
घेराबंदी कर पकड़ी-दुमदुमवा मार्ग से दबोचा
प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय और एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी ओमप्रकाश मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों की मदद से जाल बिछाया। शनिवार को सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पकड़ी-दुमदुमवा मार्ग के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। टीम की इस सफलता पर उच्च अधिकारियों ने सराहना की है।
बुलंदशहर: नाबालिग बेटी लापता, युवक पर अपहरण और जेवर चोरी का आरोपhttps://t.co/ZCfnHssY4I
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 4, 2026























