बृजमनगंज
महराजगंज जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बृजमनगंज थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बृजमनगंज थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने ₹15,000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था।
जानकारी के अनुसार बताते चले बृजमनगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने बीते 18 फरवरी को पुलिस को लिखित तहरीर दी थी। आवेदिका का आरोप था कि जनपद के ही कोल्हुई थाना क्षेत्र के गजरहा निवासी संदीप पुत्र राजाराम ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी थी।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बृजमनगंज पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं- 39/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69, 352 और 351(3) में अभियोग पंजीकृत किया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था, जिसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई थी।
आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने उस पर ₹15,000 का नकद पुरस्कार घोषित किया था। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी
आज सटीक मुखबिर तंत्र और पुलिस टीम के सतत प्रयासों के बाद अभियुक्त संदीप को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी कीं और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।बृजमनगंज पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
सावधान! क्या आपको भी धुंधला दिख रहा है? कहीं ये मोतियाबिंद की दस्तक तो नहीं?नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा सैनी
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 4, 2026























