महराजगंज
महराजगंज जनपद में खेती-किसानी और जल निकासी के लिए जीवनदायिनी मानी जाने वाली छोटी गंडक नदी के पुनरुद्धार का कार्य शनिवार से युद्धस्तर पर शुरू हो गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में खेती-किसानी और जल निकासी के लिए जीवनदायिनी मानी जाने वाली छोटी गंडक नदी के पुनरुद्धार का कार्य शनिवार से युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। नारायणी गंडक से निकली देवरिया ब्रांच के अमडी पुल के नीचे से बहने वाली इस नदी की सुध लेते हुए प्रशासन ने सफाई अभियान का आगाज कर दिया है।
नदी की बदहाली और जलकुंभी से पटे होने की खबर प्रमुखता से संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी , प्रभागीय वन अधिकारी और स्थानीय किसानों के साझा सहयोग से अमडी पुल से लेकर ढेसो पुल तक सफाई कार्य प्रारंभ हुआ। मौके पर तैनात जेसीबी मशीनों की मदद से नदी में जमा सिल्ट , सेवार और कचरे को हटाया जा रहा है, जिससे पानी का प्राकृतिक प्रवाह बेहतर हो सके।
यह सफाई अभियान महराजगंज के किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
बरसात के मौसम में नेपाल से आने वाले अतिरिक्त पानी के कारण छोटी गंडक अक्सर ओवरफ्लो हो जाती थी।नदी के बांध टूटने से पूरा सिवान जलमग्न हो जाता था, जिससे गन्ना और धान की तैयार फसलें पूरी तरह बर्बाद हो जाती थीं।
सायफन की सफाई: प्रशासन ने मिश्रौलिया के किसानों को आश्वस्त किया है कि मानसून आने से पहले सायफन की सफाई भी पूर्ण कर ली जाएगी, ताकि जल निकासी में कोई बाधा न आए।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की इस दूरदर्शी पहल और समय रहते समस्या के समाधान पर क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है। किसान डॉक्टर रतनलाल श्रीवास्तव, अंबरीश तिवारी, अरविंद पांडेय, संजय राय और हसीर अहमद सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और मीडिया का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इस सफाई से न केवल उनकी फसलें सुरक्षित रहेंगी, बल्कि नदी का जलीय पारिस्थितिकी तंत्र भी पुनर्जीवित होगा।
सावधान! क्या आपको भी धुंधला दिख रहा है? कहीं ये मोतियाबिंद की दस्तक तो नहीं?नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा सैनी
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 4, 2026






















