महराजगंज: कोटिया गांव में फिर दिखा तेंदुआ, मुर्गी फार्म पर पालतू कुत्ते पर किया हमला,ग्रामीणों में दहशत

घुघली

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटिया गांव में तेंदुए की धमक से एक बार फिर सनसनी फैल गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटिया गांव में तेंदुए की धमक से एक बार फिर सनसनी फैल गई है। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की, जिसके बाद पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना धनंजय यादव के मुर्गी फार्म की है, जहाँ बीती रात तेंदुए ने धावा बोल दिया।

पालतू कुत्ते पर किया हमला, रखवाले की सूझबूझ से टला हादसा

जानकारी के अनुसार, बीती रात कोटिया गांव निवासी धनंजय यादव के मुर्गी फार्म पर तेंदुए ने उनके पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर फार्म की रखवाली कर रहे गुड्डू चौहान और पास ही सो रहे चौकीदार कविलाश यादव तुरंत जाग गए। शोर मचने और इंसानी हलचल महसूस होने पर तेंदुआ मौके से भाग निकला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

फार्म मालिक धनंजय यादव ने शनिवार सुबह 10:00 बजे मीडिया को बताया कि क्षेत्र में पिछले कई महीनों से तेंदुए की सक्रियता बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग को बार-बार सूचित करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि, पहले विभाग द्वारा पिंजरा लगाया गया था, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया।

विद्यालय के पास तेंदुए की मौजूदगी से बढ़ी चिंता

ग्रामीणों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि घटनास्थल के पास ही एक विद्यालय स्थित है। तेंदुए की लगातार मौजूदगी से न केवल किसान और राहगीर, बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षेत्र में नया पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाए ताकि लोग चैन की सांस ले सकें।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.