बुलंदशहर: पिलखना में आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुई ईद की नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र स्थित नरौरा थाना अंतर्गत ग्राम पिलखना में ईद-उल-फितर का पवित्र पर्व पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र स्थित नरौरा थाना अंतर्गत ग्राम पिलखना में ईद-उल-फितर का पवित्र पर्व पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। शनिवार सुबह मुस्लिम समाज के सैकड़ों अकीदतमंदों ने गांव की ईदगाह पर एकत्र होकर सामूहिक रूप से नमाज अदा की और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।

सौहार्दपूर्ण माहौल और मुबारकबाद का दौर

नमाज संपन्न होने के बाद पिलखना में गंगा-जमुनी तहजीब का अनूठा मंजर देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे क्षेत्र में प्रेम और सौहार्द का वातावरण बना रहा। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में त्योहार को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। नमाज के बाद बाजारों में भी खासी रौनक रही, जहां लोगों ने सेवइयों और मिठाइयों के साथ खुशियां बांटी।

प्रशासनिक मुस्तैदी और सुरक्षा व्यवस्था

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए नरौरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद आर्य और राजघाट चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैद रहे। अधिकारियों ने नमाज स्थल की लगातार निगरानी की, जिसके परिणाम स्वरूप पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

एकता की मिसाल

पिलखना में मनाया गया यह ईद पर्व आपसी भाईचारे और एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है। बच्चों में ‘ईदी’ पाने का विशेष आकर्षण रहा, वहीं स्थानीय दुकानदारों के चेहरों पर भी त्योहार की रौनक से चमक दिखाई दी। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय के चलते क्षेत्र में सुरक्षा का पुख्ता माहौल बना रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.