अमरोहा: अकीदत और कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई ईद की नमाज, उमड़ी नमाजियों की भारी भीड़

अमरोहा

अमरोहा जनपद में ईद-उल-फितर का पवित्र त्योहार पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अमरोहा जनपद में ईद-उल-फितर का पवित्र त्योहार पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार सुबह अमरोहा की मुख्य ईदगाह सहित जिले की तमाम मस्जिदों में हजारों अकीदतमंदों ने एक साथ सफों में खड़े होकर ईद की विशेष नमाज अदा की।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

प्रशासनिक सतर्कता के बीच नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मुस्तैद रहा। संवेदनशील क्षेत्रों और ईदगाह के आसपास भारी सुरक्षा घेरा तैयार किया गया था। आला अधिकारियों ने खुद मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जिससे नमाजियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

देश की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

नमाज संपन्न होने के बाद बारगाहे-इलाही में हाथ उठाकर देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां बांटी। बच्चों में भी नए कपड़ों और ईदी को लेकर खासा उत्साह देखा गया। जिले भर में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाया जा रहा है।

 

Voice Of News 24