लखनऊ: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार

लखनऊ

लखनऊ के पॉश इलाके विभूतिखंड में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। पिकअप भवन के सामने एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ के पॉश इलाके विभूतिखंड में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। पिकअप भवन के सामने एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में चंद सेकंडों के भीतर ही भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि कार सवार लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार पिकअप भवन के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर लगते ही इंजन से लपटें निकलने लगीं। कार में सवार लोग खतरे को भांपते हुए तुरंत बाहर की तरफ कूदे, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों से घिर गई और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही विभूतिखंड पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर पूरी तरह से काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से जली हुई कार को रास्ते से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।

 

Voice Of News 24