अछल्दा: पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

औरैया

औरैया जनपद में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अछल्दा थाना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अछल्दा थाना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस टीम के अनुसार, उपनिरीक्षक रामनारायण सिंह ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर वारंटी अभियुक्त संजू उर्फ संजीव (उम्र लगभग 38 वर्ष), पुत्र सूबेदार सिंह, निवासी नगला भगत, थाना अछल्दा को उसके निवास क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पकड़ा गया अभियुक्त माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (NBW) मु.नं. 524/13 व अपराध संख्या 141/12 के तहत धारा 323 (मारपीट) और 504 (गाली-गलौज/शांति भंग) भादवि में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

 

Voice Of News 24