बुलंदशहर: डिबाई में सड़क हादसे में अधेड़ घायल, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक क्षेत्र स्थित कादरी बाग पुल के पास मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक क्षेत्र स्थित कादरी बाग पुल के पास मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में डिबाई खुर्द निवासी 50 वर्षीय होशियार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, होशियार सिंह देर रात करीब 1:00 बजे अपने गांव डिबाई खुर्द की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल ‘लीलावती’ में भर्ती कराया गया। अस्पताल के संस्थापक डॉ. बृजभान सिंह ने बताया कि चिकित्सकीय जांच में घायल के शरीर में दो स्थानों पर फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। हालांकि, समय पर उपचार मिलने के कारण उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। परिजनों—कमल सिंह, आकाश, नरेश कुमार और विक्रम सिंह ने अस्पताल में आवश्यक प्लास्टर और प्राथमिक उपचार कराने के बाद उन्हें घर स्थानांतरित कर दिया है। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अज्ञात वाहन की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.