बुलंदशहर: होली पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता, एएसपी ग्रामीण ने जहांगीराबाद में भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. तेजवीर सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया।

पैदल मार्च के दौरान एएसपी ग्रामीण ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने आम जनमानस को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए अपील की कि त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व शांति भंग करने की कोशिश करे या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाए, तो उसकी सूचना तत्काल 112 नंबर या संबंधित थाना प्रभारी को दें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सख्त निर्देश दिए हैं कि त्योहार के उल्लास में खलल डालने वाले अराजक तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इस फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान और प्रभारी निरीक्षक जहांगीराबाद संजेश कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.