उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश होली के पावन पर्व पर जहाँ पूरा प्रदेश रंगों में सराबोर है, वहीं स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले एम्बुलेंस कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी के साथ त्योहार मनाया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश होली के पावन पर्व पर जहाँ पूरा प्रदेश रंगों में सराबोर है, वहीं स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले एम्बुलेंस कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी के साथ त्योहार मनाया। ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर प्रभाकर यादव ने स्टाफ को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
प्रभाकर यादव ने बताया कि त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले में 108 और 102 सेवा की कुल 76 एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात हैं। विशेष रूप से चिह्नित संवेदनशील क्षेत्रों, दुर्घटना संभावित मार्गों और थानों के समीप एम्बुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि जरूरतमंदों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके।
प्रोग्राम मैनेजर ने निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना, हृदय रोग या सांस लेने में तकलीफ जैसी आपात स्थिति में तुरंत 108 पर सूचना दें। साथ ही, गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की सहायता हेतु 102 सेवा को भी पूरी तत्परता से कार्य करने के आदेश दिए गए हैं। स्वास्थ्य कर्मियों के इस समर्पण की हर ओर सराहना हो रही है।
सिद्धार्थनगर: चंद्र ग्रहण के चलते समय से पूर्व हुआ होलिका दहन, भक्ति और उत्साह का संगमhttps://t.co/eBhbQYn1pP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 3, 2026




















