अमेठी: ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ से खौफ में अपराधी, होली से पहले अमेठी पुलिस की बड़ी घेराबंदी

अमेठी

अमेठी जनपद के रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए अमेठी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अमेठी जनपद के रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए अमेठी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत एक व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे संदिग्ध तत्वों और उपद्रवियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिले के सभी थानों की पुलिस ने प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग की। इस अभियान के दौरान न केवल वाहनों की कड़ाई से जांच की गई, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद 3,390 व्यक्तियों की भी तलाशी और पूछताछ की गई। पुलिस ने संदिग्ध पाए गए लोगों का विवरण दर्ज किया और शांति भंग की आशंका वाले व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी दी।

मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक चले इस विशेष अभियान का उद्देश्य त्योहार के दौरान अवैध शराब की तस्करी, हुड़दंग और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले के नागरिक पुलिस की इस सक्रियता की सराहना कर रहे हैं।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.