महराजगंज:एनएसएस विशेष शिविर का आगाज: ओवरी में सात दिनों तक सेवा और संस्कार का संगम

चौक बाजार

महराजगंज जनपद के चौक बाजार में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ गुरुवार, 5 फरवरी से होने जा रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के चौक बाजार में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ गुरुवार, 5 फरवरी से होने जा रहा है। यह शिविर ग्राम सभा ओवरी के पंचायत भवन में 11 फरवरी तक संचालित किया जाएगा।

व्यक्तित्व विकास और सामाजिक सरोकार पर जोर

कार्यक्रम अधिकारी रामसुखी यादव ने बताया कि इस साप्ताहिक शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों को समाज सेवा के प्रति जागरूक करना और उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है। शिविर के दौरान छात्र विभिन्न सामाजिक विषयों पर जागरूकता अभियान चलाएंगे, जिनमें शामिल हैं मतदाता जागरूकता व सड़क सुरक्षा ,नशा मुक्ति एवं साक्षरता अभियान,स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम

मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी के अनुसार, शिविर के दौरान खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ बौद्धिक सत्र का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें आमंत्रित विद्वानों द्वारा छात्रों के अंतर्निहित कला कौशल को निखारने और उनमें क्रियाशीलता के परिमार्जन पर विशेष जोर दिया जाएगा।

ओवरी ग्राम पंचायत में होने वाले इस शिविर को लेकर स्वयंसेवकों में भारी उत्साह है। सात दिनों तक चलने वाले इस सेवा यज्ञ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक संदेश पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.