बदायूं: घने कोहरे का कहर, दो पिकअप की भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत

बदायूं

बदायूं जनपद के उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बदायूं जनपद के उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वजीरगंज थाना क्षेत्र में दो पिकअप गाड़ियों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के वक्त दृश्यता  बेहद कम थी, जिसके चलते चालक एक-दूसरे को देख नहीं सके। टक्कर लगते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। इस दुर्घटना में एक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे चालक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रशासन ने क्षेत्र में बढ़ते कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

 

Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 30जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/NaLRCiRRrS

— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 30, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.