सीतापुर: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे डीएम डॉ. राजा गणपति आर, सुरक्षाकर्मी घायल

सीतापुर

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लहरपुर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लहरपुर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में डीएम साहब पूरी तरह सुरक्षित हैं, हालांकि उनके कुछ सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।

कैसे हुआ हादसा? मिली जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी का काफिला निरीक्षण के लिए लहरपुर क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान काफिले में आगे चल रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे डीएम की गाड़ी पीछे से उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

सुरक्षाकर्मी अस्पताल में भर्ती हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन में सवार सुरक्षाकर्मियों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डीएम डॉ. राजा गणपति आर को सुरक्षित दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

सिद्धार्थनगर में रहा है यादगार कार्यकाल डॉ. राजा गणपति आर इससे पहले सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी रह चुके हैं। वहां उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनता के बीच उनकी सक्रियता के कारण उनका कार्यकाल आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। उनके सुरक्षित होने की खबर मिलते ही सीतापुर और सिद्धार्थनगर दोनों जनपदों के शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली है।

Voice Of News24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.