बुलंदशहर: “माय भारत” के तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के गौरवशाली अवसर पर जनपद के डीडी कबाड़ी इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता को लेकर एक विशाल कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के गौरवशाली अवसर पर जनपद के डीडी कबाड़ी इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता को लेकर एक विशाल कार्यक्रम संपन्न हुआ। ‘माय भारत बुलंदशहर’ के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं, विशेषकर पहली बार मतदाता बने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट की शक्ति अनमोल है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

मॉडल बूथ के जरिए दी गई व्यावहारिक ट्रेनिंग
कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यहाँ बनाया गया ‘मॉडल बूथ’ रहा। इसके माध्यम से उपस्थित जनसमूह और छात्र-छात्राओं को मतदान की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन कर समझाया गया। इसके अतिरिक्त, मतदाता जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पदयात्रा निकाली गई और छात्राओं द्वारा आकर्षक रंगोली एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।

उपनिदेशक आकर्ष दीक्षित ने “माय भारत – माय वोट” के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि जागरूकता ही सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रधानाचार्या डॉ. प्रियांका शर्मा की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में माय भारत के स्वयंसेवकों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस सफल आयोजन ने न केवल युवाओं को उनके नागरिक कर्तव्यों के प्रति सचेत किया, बल्कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में एक प्रभावी संदेश भी दिया।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.