बलिया पुलिस को बड़ी सफलता किशोरी के अपहरण और पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, 2 महीने से चल रहा था फरार

बलिया

बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर छितौनी चौराहे के पास से दबोचा।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 5 नवंबर 2025 को तहरीर दी थी। पीड़ित पिता का आरोप था कि उनके ही गांव के एक युवक ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

आज सोमवार को उपनिरीक्षक कन्हैया यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी उन्हें मुखबिर के जरिए वांछित अभियुक्त के छितौनी चौराहे के पास होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में ले लिया।मुकेश राजभर पुत्र हीरा राजभर निवासी अठिलापुरा (गौरापार), थाना रसड़ा, जनपद बलिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी विवेचना जारी रखे हुए है ताकि पीड़िता को पूर्ण न्याय मिल सके।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.