महराजगंज: विज्ञान के दम पर ही देश बनेगा ‘सुपर पावर’, सिसवा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता आयोजित

महराजगंज

महराजगंज जनपद के विज्ञान ने मानवीय जीवन की दिशा बदल दी है और इसके सही उपयोग से ही हम अपने देश को विश्व पटल पर ‘सुपर पावर’ बना सकते हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विज्ञान ने मानवीय जीवन की दिशा बदल दी है और इसके सही उपयोग से ही हम अपने देश को विश्व पटल पर ‘सुपर पावर’ बना सकते हैं। यह विचार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने सिसवा ब्लॉक सभागार में आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता के दौरान व्यक्त किए।

प्रतिभाओं को तराशने का मिला मंच बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय ख़ेसरारी मंशाछापर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही अवसर देकर तराशने की आवश्यकता है।

जिला स्तर पर सिसवा का मान बढ़ाएंगे ये छात्र प्रतियोगिता के कड़े मुकाबलों के बाद शेषपुर से मोनिका, विवेक और तन्नू, मंशाछापर से प्रिया तथा हरखपुरा से अभय का चयन अंतिम रूप से जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर सिंह ने सभी सफल बच्चों को बधाई दी और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एआरपी अरविन्द जायसवाल ने किया। इस दौरान डायट प्रवक्ता अर्जुन शाही, एआरपी देवेंद्र पटेल, सूरज यादव, अंभोज मिश्र सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.