बुलंदशहर: महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर क्षत्रिय समाज ने भरी हुंकार, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज के लोगों ने बुलंदशहर बस स्टैंड स्थित महाराणा प्रताप पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके शौर्य को नमन किया।

युवा पीढ़ी से राष्ट्र सेवा का आह्वान श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव और मुख्य प्रवक्ता अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्र रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे कुरीतियों से दूर रहकर बेहतर शिक्षा प्राप्त करें और देश की सेवा में अपना योगदान दें। वक्ताओं ने जोर दिया कि लोकतंत्र के इस युग में समाज को अपनी पहचान और इतिहास बचाने के लिए एकजुट होकर राजनीतिक शक्ति प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना होगा।

दर्जनों गणमान्य रहे उपस्थित इस दौरान एडवोकेट दीपेंद्र राघव, अरविंद सिंह, और मिलकेश सिंह चौहान सहित भारी संख्या में अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने वीर शिरोमणि के बताए मार्ग पर चलने और समाज को संगठित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्याम प्रधान, यतेंद्र पवार, दुर्गेश सिसोदिया और संजीव नागेश सहित दर्जनों क्षत्रिय बंधु उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.