सिद्धार्थनगर: पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह फिर विवादों में, मुस्लिम समुदाय पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। डुमरियागंज में आयोजित ‘राम-राम कुश्ती दंगल’ के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक समुदाय विशेष के खिलाफ बेहद अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।

पहलवानों के ‘खतना’ जांच की कही बात वायरल वीडियो में पूर्व विधायक माइक से पहलवानों को लेकर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने मंच से पहलवानों का “खतना चेक” कराने की बात कही। इतना ही नहीं, वीडियो में वह थानाध्यक्ष डुमरियागंज को संबोधित करते हुए सार्वजनिक रूप से इस जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात भी कहते सुने जा रहे हैं।

विवादों से पुराना नाता यह पहली बार नहीं है जब राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने बयानों के कारण विवादों में घिरे हों; इससे पहले भी उनके कई भाषणों पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया हुई है। ताजा बयान के बाद क्षेत्र में तनाव और चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिलहाल पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.