लखनऊ
चर्चित लोक गायिका नेहा सिंह राठौर सोमवार सुबह करीब 11 बजे राजधानी लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली (महिला थाना) पहुंचीं। उनके साथ उनके पति हिमांशु सिंह भी मौजूद थे। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

चर्चित लोक गायिका नेहा सिंह राठौर सोमवार सुबह करीब 11 बजे राजधानी लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली (महिला थाना) पहुंचीं। उनके साथ उनके पति हिमांशु सिंह भी मौजूद थे। नेहा सिंह राठौर पर पहलगाम आतंकी हमले के बाद गाए गए एक विवादित गीत ‘चौकीदरवा कायर बा’ को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके सिलसिले में वे आज अपना बयान दर्ज कराने पहुंची हैं।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाजिरी
नेहा सिंह राठौर की गिरफ्तारी पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा रखी है। कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए ही वह 19 जनवरी को लखनऊ पुलिस के सामने पेश हुईं।
नेहा सिंह राठौर ने बयान देते हुए कहा
मैं माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का सम्मान करती हूं और उसी के पालन में आज अपना बयान दर्ज कराने यहां आई हूं। मुझे कानून पर पूरा भरोसा है।
क्या है पूरा मामला?
विवादित बोल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद नेहा सिंह राठौर ने ‘चौकीदरवा कायर बा’ शीर्षक से एक गाना सोशल मीडिया पर साझा किया था।
इस गाने के बोल को लेकर उनके खिलाफ वाराणसी और लखनऊ में गंभीर धाराओं में मामले दर्ज किए गए थे।
आरोप: शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि इस गाने के जरिए संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों और सुरक्षा व्यवस्था पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।
जांच की प्रक्रिया शुरू
हजरतगंज पुलिस अब नेहा सिंह से गाने की मंशा और उसके वितरण से जुड़े सवाल-जवाब करेगी। सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के कारण पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती, लेकिन उन्हें जांच में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया गया है।
लखनऊ पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, बयान दर्ज होने के बाद मामले की विवेचना को आगे बढ़ाया जाएगा और कोर्ट को इसकी स्टेटस रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
सोनभद्र: अलाव की आग बनी काल, झोपड़ी में जिंदा जली बुजुर्ग महिलाhttps://t.co/G4EndTImqq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 19, 2026




















