लखनऊ (सरोजनीनगर)
प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार युवक और युवती को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार युवक और युवती को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान अर्पित त्रिवेदी (22) और काजल रावत (21) के रूप में हुई है।
लखनऊ के बंथरा इलाके में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार युवक और युवती को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। pic.twitter.com/OyUJ0tX5Gn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 19, 2026
ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बंथरा के लतीफ नगर निवासी अर्पित त्रिवेदी अपनी दोस्त काजल रावत को स्कूटी से लेकर अमेजन वेयरहाउस जा रहे थे। काजल वहां कार्यरत थीं। शाम करीब सात बजे, वेयरहाउस से महज 500 मीटर पहले कटी बगिया की ओर से आ रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सिर के बल सड़क पर गिरे और गंभीर चोट आने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
नशे में होने का आरोप, गाड़ी छोड़ भागे आरोपी
प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि स्कॉर्पियो सवार युवक नशे की हालत में थे और गाड़ी की रफ्तार बेहद तेज थी। हादसे के बाद राहगीरों को अपनी ओर आता देख आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है, जो बंथरा के मिर्जापुर निवासी बलबीर यादव के नाम पर पंजीकृत है।
खुशियां मातम में बदलीं 5 फरवरी को था तिलक
इस हादसे ने अर्पित के घर की खुशियों को मातम में बदल दिया है। परिजनों ने बताया कि अर्पित एक होनहार फुटबॉल खिलाड़ी थे और आगामी 5 फरवरी को उनका तिलक समारोह होना था। वहीं, काजल के परिवार में भी इस घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस की कार्रवाई
एफआईआर दर्ज मृतक अर्पित के पिता अवधेश त्रिवेदी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसे के वक्त गाड़ी कौन चला रहा था। चश्मदीदों के अनुसार, स्कूटी सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था, जो सिर में लगी घातक चोट का एक बड़ा कारण बना।
लखनऊ के बंथरा इलाके में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार युवक और युवती को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। pic.twitter.com/OyUJ0tX5Gn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 19, 2026




















