महराजगंज: ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरा ट्रेलर, टला बड़ा हादसा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेन्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत कम्हरिया खुर्द में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के फरेन्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत कम्हरिया खुर्द में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। फरेन्दा-महराजगंज मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले के पास गहरे गड्ढे में जा गिरा। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

बड़ा हादसा टला प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर संख्या (BR24GD1117) फरेन्दा की ओर जा रहा था। तभी अचानक सामने आए एक ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित ट्रेलर सीधे सड़क किनारे नाले से सटे गड्ढे में उतर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त हो सकती थी कि ई-रिक्शा सवारों की जान जोखिम में पड़ जाती, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

चालक को आई मामूली चोटें इस घटना में ट्रेलर चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया है। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। गनीमत यह रही कि ट्रेलर पलटा नहीं, अन्यथा जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.