हापुड़: सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्राम प्रधान ने दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़

हापुड़ जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शाहमहीउद्दीनपुर उर्फ श्यामपुर में सरकारी भूमि और सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जे का मामला गरमा गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शाहमहीउद्दीनपुर उर्फ श्यामपुर में सरकारी भूमि और सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जे का मामला गरमा गया है। ग्राम प्रधान महिमा चौधरी की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही तीन दबंगों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रास्ते को खेत में मिलाने का आरोप ग्राम प्रधान महिमा चौधरी द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी शिवराम सिंह, तस्वीर सिंह और विमल ने गांव के सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा कर उसे अपने खेत का हिस्सा बना लिया था। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी, जिसके बाद राजस्व विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध वाद भी दायर किया था। मामला अदालत में विचाराधीन होने के बावजूद आरोपियों ने कब्जा नहीं हटाया।

प्रशासन की निशानदेही के बाद उखाड़े सीमेंट पोल विवाद तब और बढ़ गया जब बीती 17 दिसंबर को तहसीलदार, पुलिस बल और राजस्व टीम की मौजूदगी में सरकारी भूमि की पैमाइश कर सीमेंट के पोल लगवाए गए थे। आरोप है कि महज दो दिन बाद, 19 दिसंबर को आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन सरकारी पोलों को उखाड़ फेंका और दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया।

पुलिस का पक्ष कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड भी संदिग्ध रहा है, उन पर पूर्व में मृतक पशु अवशेष की भूमि कब्जाने का भी आरोप था। फिलहाल ग्राम प्रधान की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है और दोषियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.