महराजगंज: निचलौल में तेंदुए का आतंक, किशोरी की मौत के बाद हरकत में आया वन विभाग

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल वन्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बढ़या मुस्तकील में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के निचलौल वन्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बढ़या मुस्तकील में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहाँ एक खूंखार तेंदुए ने 16 वर्षीय किशोरी पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत और गम का माहौल है।

वन विभाग ने लगाया पिंजरा किशोरी की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही के कारण तेंदुआ अब इंसानों को निशाना बनाने लगा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने अब आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी है।

तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रभावित क्षेत्र में लोहे का पिंजरा लगाया गया है, जिसमें चारे के तौर पर एक बकरी को रखा गया है। विभाग को उम्मीद है कि शिकार के लालच में तेंदुआ पिंजरे में फंसेगा, जिससे ग्रामीणों को इस खतरे से निजात मिल सकेगी। फिलहाल, वन विभाग की टीम मौके पर सतर्क है और लगातार गश्त कर रही है।

 

 

Voice Of News 24