महराजगंज
महराजगंज जनपद के मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर नेपाल स्थित त्रिवेणी घाट पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा सीमावर्ती क्षेत्र थम सा गया।

महराजगंज जनपद के मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर नेपाल स्थित त्रिवेणी घाट पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा सीमावर्ती क्षेत्र थम सा गया। शनिवार तड़के से ही ठूठीबारी-नेपाल बॉर्डर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण यातायात पूरी तरह चरमरा गया।
त्रिवेणी धाम जाने वाले वाहनों और पैदल यात्रियों की अत्यधिक संख्या के चलते ठूठीबारी कस्बा और मुख्य बाईपास रोड पर कई घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। स्थिति यह थी कि सड़कों पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। श्रद्धालुओं की इस बेकाबू भीड़ और जाम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
अंततः ठूठीबारी कोतवाली पुलिस और एसएसबी (SSB) के जवानों ने मोर्चा संभाला। सुरक्षाबलों और पुलिसकर्मियों के संयुक्त सहयोग व कड़े परिश्रम के बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारू कराया गया और लोगों को जाम से निजात मिली। सीमा पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं ताकि नेपाल जाने और वहां से लौटने वाले श्रद्धालुओं को किसी बड़ी असुविधा का सामना न करना पड़े।
दिल्ली में गूंजा बुलंदशहर का नाम: ‘जूनियर हेलमेट मैन’ जय भगवान सिंह अंतरराष्ट्रीय टैलेंट शो में सम्मानितhttps://t.co/20zMrpFMbp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 18, 2026





















