बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दिल्ली में लाजपत भवन ऑडिटोरियम में आयोजित ‘एक शाम देश के नाम’ अंतरराष्ट्रीय टैलेंट शो में बुलंदशहर के मुमरेजपुर गांव निवासी जय भगवान सिंह को सम्मानित किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दिल्ली में लाजपत भवन ऑडिटोरियम में आयोजित ‘एक शाम देश के नाम’ अंतरराष्ट्रीय टैलेंट शो में बुलंदशहर के मुमरेजपुर गांव निवासी जय भगवान सिंह को सम्मानित किया गया। ‘जूनियर हेलमेट मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर दिव्यांग जय भगवान सिंह को यह सम्मान हरियाणवी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक वीर दहिया ने प्रदान किया।

सड़क सुरक्षा और रक्तदान के लिए समर्पित 9 साल
जय भगवान सिंह पिछले 9 वर्षों से सड़क सुरक्षा और रक्तदान जैसे जनकल्याणकारी कार्यों में जुटे हैं। वे ‘हेलमेट मैन ऑफ इंडिया’ राघवेंद्र सिंह से प्रेरणा लेकर स्वयं हमेशा हेलमेट पहनकर लोगों को जागरूक करते हैं। उनकी “हर घर रक्तदाता” और “सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा” मुहिम की सराहना आज पूरे देश में हो रही है।
दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन
किरन देवी फाउंडेशन और लाडली नूर फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश के हर राज्य से सैकड़ों प्रतिभागी पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाबी सिंगर आशु पंजाबी, प्रसिद्ध जादूगर सम्राट शंकर सिंह और टीवी कलाकार जुनैद खान मौजूद रहे। 17 जनवरी की शाम आयोजित इस गरिमामयी समारोह में राजेंद्र कपूर, प्रकाश कुमार और सुल्ताना परवीन सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने जय भगवान के जज्बे को सलाम किया।
जय भगवान ने इस सम्मान को उन सभी सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समर्पित किया जिनकी जान हेलमेट न पहनने के कारण गई। उनकी इस उपलब्धि से बुलंदशहर जनपद में हर्ष का माहौल है।
वाराणसी: सीएम योगी ने काशी में दर्शन-पूजन के बाद विपक्ष को ललकारा, बोले’AI वीडियो के जरिए फैलाया जा रहा झूठhttps://t.co/ZFNelm0bQt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 17, 2026























