महराजगंज: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और SSB का बड़ा एक्शन 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 नेपाली तस्कर गिरफ्तार

सोनौली

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन अंतरराष्ट्रीय तस्करों को दबोचा है, जिनके पास से 27.52 ग्राम कीमती ब्राउन शुगर बरामद की गई है।

मुर्गी फार्म के पास हुई घेराबंदी

घटना 30 दिसंबर 2025 की रात की है। थानाध्यक्ष सोनौली महेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की टीम बॉर्डर क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल और एसएसबी निरीक्षक राजीव कुमार की संयुक्त टीम को ग्राम हरदीडाली स्थित एक मुर्गी फार्म के पास कुछ संदिग्ध हलचल दिखाई दी। टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर मौजूद तीन युवकों को रोककर उनकी जामा तलाशी ली।

चेकिंग में निकली ‘मौत की पुड़िया’

तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल 27.52 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम बताए रजनीश कुमार निषाद ,मोहित केवट,खोबलाल केवट ये तीनों अभियुक्त नेपाल राष्ट्र के जनपद रुपनदेही के निवासी हैं और सीमा पार नशीले पदार्थों की सप्लाई का काम करते थे।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में सोनौली थाने में को मु0अ0सं0 127/2025 के तहत धारा 8/22/23 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार तस्करों को कड़ी सुरक्षा के बीच महराजगंज के माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

“तस्करी पर जीरो टॉलरेंस”

थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने सख्त लहजे में कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीले पदार्थों का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तस्करी के इस सिंडिकेट को तोड़ने के लिए भविष्य में भी इसी तरह के संयुक्त ऑपरेशन जारी रहेंगे।

संयुक्त टीम में ये रहे शामिल

सोनौली पुलिस: उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल, कांस्टेबल गुलशन यादव, कांस्टेबल अवनीश यादव।

SSB टीम: निरीक्षक राजीव कुमार, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार पाण्डेय, विदेश रजक, आरक्षी नवीन कुमार और रमेश चंद यादव।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.