बुलंदशहर: नेशनल हाईवे-34 पर कोहरे का कहर, बस और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत, 5 महिलाएं घायल

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में आज सुबह घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में आज सुबह घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिकंदराबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर एक बस और सीमेंट से लदे ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 5 महिला यात्री घायल हो गई हैं।

गुर्जर चौक के पास हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गुर्जर चौक के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह कोहरा इतना घना था कि दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान हाईवे पर सीमेंट की बोरियों से लदा एक ट्रैक्टर और यात्रियों से भरी बस आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

घायलों की स्थिति

हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि बस की रफ्तार बहुत अधिक नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में 05 महिला यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

जेसीबी से खुलवाया जाम

टक्कर के बाद दोनों वाहन हाईवे के बीचों-बीच फंस गए थे, जिससे यातायात बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तत्काल जेसीबी मंगवाई और बस को हाईवे से किनारे कर यातायात सुचारू कराया।

पुलिस की अपील: प्रशासन ने अपील की है कि शीत लहर और कोहरे के दौरान चालक वाहनों की रफ्तार धीमी रखें और ‘फॉग लाइट्स’ का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.