सिद्धार्थनगर: छप्पर के मकान में लगी भीषण आग, एक मवेशी की मौत, दूसरा बुरी तरह झुलसा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना उसका बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सरौली टोला कंचनपुर में अज्ञात कारणों से एक छप्पर के मकान में भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना उसका बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सरौली टोला कंचनपुर में अज्ञात कारणों से एक छप्पर के मकान में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में एक मवेशी की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा मवेशी गंभीर रूप से झुलस गया है। घटना के बाद से गांव में अफरा-तफरी और हाहाकार मचा हुआ है।

अचानक लगी आग ने लिया विकराल रूप

जानकारी के अनुसार, सरौली टोला निवासी रामदीन पुत्र कन्हई के छप्पर वाले मकान में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। छप्पर होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर दौड़े और गांव में चीख-पुकार मच गई।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से बुझाई आग

आग इतनी भयावह थी कि घर के आंगन में रखा सामान जलने लगा। ग्रामीणों ने आनन-फानन में हैंडपंप और बाल्टियों के जरिए पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग को और फैलने से रोका, लेकिन तब तक घर के अंदर बंधे मवेशी इसकी चपेट में आ चुके थे।

मवेशी की मौत, प्रशासन को दी गई सूचना

इस दुखद घटना में रामदीन का एक मवेशी जिंदा जल गया, वहीं एक अन्य मवेशी आग में झुलस जाने से गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और राजस्व प्रशासन को दे दी गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.