बलरामपुर: साप्ताहिक परेड में पुलिसकर्मियों ने दौड़ लगाकर परखा दमखम,अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने किया पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने तथा विभाग में अनुशासन की जड़ें मजबूत करने के लिए शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

बलरामपुर जनपद के पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने तथा विभाग में अनुशासन की जड़ें मजबूत करने के लिए शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में आयोजित इस परेड का निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय द्वारा किया गया।

ड्रिल और दौड़ से अनुशासन का पाठ

शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन के मैदान में पुलिसकर्मियों की चुस्ती-फुर्ती देखने लायक थी। एएसपी ने परेड का बारीकी से निरीक्षण किया और अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई। पुलिसकर्मियों को फिट रहने के लिए मैदान में दौड़ भी लगवाई गई।

UP-112 की तैयारी और रिस्पांस टाइम पर जोर

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने यूपी-112 के वाहनों में मौजूद संसाधनों की जांच की:

सुरक्षा उपकरण: दंगा नियंत्रक उपकरणों और फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता जांची गई।

दिशा-निर्देश: सुरक्षाकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए कि ड्यूटी के दौरान ‘रिस्पांस टाइम’ को और कम किया जाए ताकि जनता को त्वरित सहायता मिल सके।

मेस की सफाई और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान

परेड के बाद महोदय ने पुलिस लाइन परिसर का व्यापक भ्रमण किया। उन्होंने जीडी कार्यालय, स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड और कैंटीन का जायजा लिया।

भोजनालय निरीक्षण: पुलिस भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता को खुद परखा और मेस की साफ-सफाई पर संतोष जताया।

बैरक की स्वच्छता: आदर्श आरक्षी बैरक और आवासीय परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान

आदेश कक्ष में गार्द रजिस्टरों की जांच के बाद एएसपी ने तैनात कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी व्यक्तिगत और विभागीय समस्याओं को सुना। उन्होंने कर्मचारियों के रहने, खाने और पीने की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित को निर्देशित किया कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.