मेरठ
उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती “मोहब्बत की मारी” होकर हाई-टेंशन बिजली के ट्रांसमिशन टावर पर जा चढ़ी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती “मोहब्बत की मारी” होकर हाई-टेंशन बिजली के ट्रांसमिशन टावर पर जा चढ़ी। फिल्म ‘शोले’ के वीरू की याद दिलाने वाली इस घटना में युवती की बस एक ही रट है— “मेरी शादी सोनू से कराओ, वरना नीचे नहीं उतरूंगी।”
क्या है पूरा हाई-वोल्टेज ड्रामा?
मामला मेरठ के एक इलाके का है जहाँ काजल नाम की युवती ने अपने प्यार को पाने के लिए जान जोखिम में डाल दी। बिजली के ऊंचे टावर पर काजल को चढ़ा देख स्थानीय लोगों की सांसें अटक गईं। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
शादी की जिद में काजल का कहना है कि वह अपने प्रेमी सोनू से बेपनाह मोहब्बत करती है और उसी से शादी करना चाहती है। परिवार वालों की ना-नुकुर से तंग आकर उसने टावर को अपनी बात मनवाने का जरिया बना लिया।
मौके पर पुलिस: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। लाउडस्पीकर के जरिए युवती को समझाने की कोशिश की जा रही है।
दहशत में इलाका, रुकी रही बिजली
हादसे के डर से इलाके की बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। बिजली विभाग को डर है कि कहीं युवती हाई-टेंशन तारों की चपेट में न आ जाए। नीचे खड़े लोग काजल से उतरने की मिन्नतें कर रहे हैं, लेकिन वह टावर की चोटी पर डटी हुई है और अपनी मांग पर अड़ी है।
मेरठ में ‘Love Triangle’ का खूनी अंत: कॉलेज के बाहर सरेराह बेल्टबाजी, छात्रा ने सौतन समझ सहेली को पीटा!https://t.co/fXa4cvE06K
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 26, 2025





















