वंदे मातरम् के 150 वर्ष: विधानसभा में बरसे सीएम योगी, कहा– “क्रांतिकारियों का उद्घोष था यह गीत

लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित विशेष चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रभक्ति का शंखनाद किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित विशेष चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रभक्ति का शंखनाद किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने जहाँ इस कालजयी गीत के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित किया, वहीं कांग्रेस की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें राष्ट्र विरोधी मानसिकता का पोषक बताया।

“वंदे मातरम् राष्ट्र की आत्मा की धड़कन”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ मात्र एक काव्य नहीं, बल्कि माँ भारती की वंदना और राष्ट्र की आत्मा की धड़कन है। उन्होंने कहा, “भारत के स्वतंत्रता संग्राम में यह गीत क्रांतिकारियों का सबसे बड़ा नारा बना। इससे अंग्रेज इस कदर बौखला गए थे कि उन्होंने इस पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए क्योंकि यह गीत हर भारतीय के हृदय में बस चुका था।”

कांग्रेस पर तीखा प्रहार: “सत्ता की चिंता, राष्ट्र की नहीं”

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्र से ज्यादा सत्ता को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा:

तुष्टिकरण की राजनीति: कांग्रेस ने तुष्टिकरण के कारण राष्ट्र चेतना को गिरवी रखने की साजिशें कीं।

आपातकाल का जिक्र: सीएम ने याद दिलाया कि कांग्रेस वही पार्टी है जिसने देश पर आपातकाल थोपा और लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोंटा।

साजिश का आरोप: उन्होंने आरोप लगाया कि एक समय वंदे मातरम् को रोकने की साजिश रची गई थी, ताकि राष्ट्र की एकता को कमजोर किया जा सके।

फांसी के फंदों पर गूंजा था यह नारा

योगी आदित्यनाथ ने भावुक होते हुए कहा कि न जाने कितने स्वतंत्रता सेनानी ‘वंदे मातरम्’ बोलते हुए हंसते-हंसते फांसी के फंदों पर झूल गए। उन्होंने कहा कि यह गीत हर भारतीय की साधना और बलिदान का प्रतीक है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ता सांस्कृतिक गौरव

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि आज उनके नेतृत्व में भारत अपने सांस्कृतिक गौरव को पुनः स्थापित कर रहा है। पूरे देश में आत्मविश्वास का नया संचार हुआ है और ‘वंदे मातरम्’ की गूंज आज हर भारतीय के स्वाभिमान को जागृत कर रही है।

विधानसभा में सीएम योगी के इस संबोधन के दौरान सत्ता पक्ष ने मेजें थपथपाकर और ‘वंदे मातरम्’ के नारों के साथ उनका समर्थन किया, जबकि विपक्षी खेमे में हलचल देखी गई।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.