महराजगंज: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, लाठी-कुल्हाड़ी से हमले में एक ही परिवार के चार घायल, दो रेफर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर गांव में सोमवार की सुबह पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के ही दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर गांव में सोमवार की सुबह पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के ही दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। सिर में गहरी चोट लगने के कारण दो घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

 

अचानक घात लगाकर किया हमला पीड़ित जमशेद आलम ने बताया कि उनके पिता जब्बार, भाई अयूब व जुरसेद और भतीजा मजरु सुबह तालाब की ओर जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। हमलावर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और कुदाल जैसे घातक हथियारों से लैस थे। हमला इतना अचानक और भीषण था कि पीड़ितों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, हमलावर फरार हो चुके थे।

दो की हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज रेफर सूचना मिलते ही भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने अयूब और जुरसेद के सिर में लगी गंभीर चोटों को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।

पुलिसिया कार्रवाई इस मामले में पुलिस ने जमशेद आलम की तहरीर के आधार पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस मुस्तैद है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.