मुंबई में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने से सिद्धार्थनगर के युवक की मौत, गांव में मातम

सिद्धार्थनगर

मुंबई में एक निर्माणाधीन इमारत में हुए बड़े हादसे में उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के एक युवक की जान चली गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मुंबई में एक निर्माणाधीन इमारत में हुए बड़े हादसे में उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के एक युवक की जान चली गई। रविवार रात करीब 8:30 बजे लिफ्ट के अनियंत्रित होकर जमीन पर गिरने से 30 वर्षीय अब्दुल गनी की मौत हो गई। वह जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सेखुई गोवर्धन गांव के निवासी थे।

घटना का विवरण

मिली जानकारी के अनुसार, अब्दुल गनी महज एक सप्ताह पहले ही रोजी-रोटी की तलाश में पीओपी (POP) का काम करने के लिए मुंबई गए थे। रविवार की रात वह इमारत की छठी मंजिल पर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि रात के समय वह खाने-पीने का सामान लेने के लिए लिफ्ट से नीचे आए थे।

हादसा उस वक्त हुआ जब वह सामान लेकर वापस ऊपर जा रहे थे। जैसे ही लिफ्ट पांचवीं मंजिल पर पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे नीचे आ गिरी। इस जोरदार टक्कर में अब्दुल गनी गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और मजदूरों ने आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन करीब एक घंटे तक चले उपचार के बाद रात लगभग 10:30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को उनके पैतृक गांव सिद्धार्थनगर भेजा जा रहा है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अब्दुल गनी की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव सेखुई गोवर्धन पहुंची, वहां मातम पसर गया। मृतक अपने पीछे वृद्ध माता-पिता पत्नी

तीन मासूम बच्चे

को छोड़ गए हैं। घर के कमाऊ सदस्य की इस तरह अचानक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वालों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.